Results: ICSE & ISC-2020-21

लोहिया नगर माउंट कार्मल हाई स्कूल के छात्रों ने ICSE (वर्ग-10) तथा ISC (वर्ग-12) सत्र-2020-21 बोर्ड परीक्षा में बाजी मारी |

वर्ग 10 वीं तथा 12 वीं दोनों वर्ग में विद्यालय का परीक्षा परिणाम सहरानीय रहा | वर्ग 10 वीं (ICSE) में आयुषी सिंह 96%, अमीषा राज और गुरू राय 94%, श्रुति राज 93% लाकर अब्बल रहे वहीं वर्ग 12वीं (ISC) में सानु पटेल और रति चौरसिया 90%, सानू कुमार  89.5%, कृष्णकांत कुमार 88% लाकर सफलता का परचम लहराया | स्कूल की निर्देशिका श्रीमती मीनू सिंह और प्राचार्या शालिनी सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई दी |